मोतिहारी:- नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण एवं जिला यातायात पुलिस पूर्वी चंपारण और राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्मी नारायण दुबे इकाई के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 कार्यक्रम का आयोजन पुलिस उपाधीक्षक यातायात मोतिहारी के कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक यातायात अभिषेक कुमार द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में 25 युवा स्वयंसेवकों पुलिस उपाधीक्षक द्वारा यातायात नियमों के संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इन सभी स्वयंसेवकों को मोतिहारी शहर के 5 महत्वपूर्ण चौराहों पर 5-5 की संख्या में अगले 5 दिन (दिनांक 18 जनवरी से 22.मई तक) तैनाती की जाएगी । इन स्वयंसेवकों द्वारा जिला यातयात पुलिस को यातायात सुचारू करने में सहयोग किया जाएगा साथ ही इन स्वयंसेवकों के माध्यम से आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता का भाव निर्माण करना मुख्य उद्देश्य होगा।इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण स्वरूप देशभ्रतार, जिला नोडल पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के अरविंद कुमार, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण के स्वयंसेवक गोल्डन कुमार मिश्रा एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं युवा उपस्थित थे।


