पूर्वी चंपारण मोतिहारी/ The Royal News Express.
रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार।
मोतिहारी:- घटना माधोपुर नानकार सुगौली थाना से संबंधित है।सुनैना देवी के कथनानुसार।विगत कुछ दिन पीछे की घटना है। मैं एक कमजोर गरीब परिवार का महिला हूं।बड़े ही कठिन स्थिति में घर बनाने के लिए कट्ठा भर जमीन घर बनाने के लिए खरीदी। उस पर मेरे ही गांव के धनिक धुरंधर दबंग रामाधार कुशवाहा की बुरी नजर पर गई। मेरी खरीदगी भूमि को दुबारा किसी अन्य फारीकेन से लिखाकर मेरे झोपडी में आग लगा दिया।मैं FIR कराई फिर भी उन लोगों का कुछ भी नहीं हुआ।पुनः दुबारा से मार पीट करके भूमि से बेदखल करने का प्रयास किए।मारपीट के दौड़ान हमारे बेटा के पेट में सरिया गांथ दिया। मेरे बेटा लाखों रुपया लगाने के बाद बचा है। प्राथमिकी सुगौली थाना कांड संख्या 324/2024 है।केस सुपरविजन हुआ। गिरफ्तारी का आदेश हुआ।हाजिर नहीं होने पर कुटी जपती का आदेश होगा। घर पर बाजे बजवाकर पुलिस ने सूचना चिपकाया। 15 दिनों में हाजिर होना है। फिर भी रामाधार कुशवाहा न्यायालय अथवा पुलिस में हाजिर नहीं हुआ है।कानून को चुनौती देकर घर पर ही रह रहा है।सूचना चिपकाए 20 दिन से ऊपर हो गया है।सुनैना देवी चाहती है कि पुलिस गिरफ्तार करे।क्यों कि हमारे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है।जबसे पुलिस हाजिर होने का सूचना चिपकाया है।
