चकिया क्रिकेट एकेडमी व स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम विजयी THE ROYAL NEWS//
बुधवार, जनवरी 08, 2025
मोतिहारी :- ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.सत्यदेव प्रसाद स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच में चकिया क्रिकेट एकेडमी ने मौर्या क्रिकेट क्लब को 37 रन से हरा दिया वही स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से शिकस्त दी। इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-2 पर हुए मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए चकिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अभिषेक के 46 रन व मनीष के 27 रन के बदौलत 174/10(34.4) स्कोर खड़ा किया।मौर्या क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमन ने 3 विकेट व आयुष राज ने 2 विकेट लिए।जवाब में मौर्या क्रिकेट क्लब रितिक के 53 रन व आयुष राज के 31 रन की पारी के बावजूद 137/10(26) रन ही बना सकी। चकिया क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अभिषेक व पीयूष ने 3-3 विकेट लिया।मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए चकिया के खिलाड़ी अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से सचिव रवि राज द्वारा दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में कुमार राज व गौरव कुमार रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः इब्राहीम लोधी व फैसल गनी रहे। वही ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कनौजिया क्रिकेट एकेडमी ने 155/7(29) रन का स्कोर बनाया।टीम की ओर से बल्लेबाज प्रकाश ने 46 रन व आकाश 38 रन की पारी खेली।स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के गेंदबाज मैन ऑफ द मैच गोपी ने 3 विकेट व विवेक ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम ने आकाश के 41 रन व विवेक के 26 रन के बदौलत 159/5(29) का स्कोर बनाते हुए मैच 5 विकेट से जीत लिया। जूलियन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज सचिन ने 2 विकेट व प्रियांशु ने 1 विकेट लिया।जूलियन के खिलाड़ी अभिनव को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैच में अम्पायर की भूमिका मो.तैयब व वेदप्रकाश ने निभाया।स्कोरर व कन्वेनर की भूमिका में क्रमशः प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार छोटू रहे। मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ग्राउंड-2 पर आपन क्रिकेट क्लब का मुकाबला सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय से और ग्राउंड-3 पर ब्रावो क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला जूलियन क्रिकेट एकेडमी से होगा। मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन इत्यादि की उपस्थिति रही।
अन्य ऐप में शेयर करें
