मोतिहारी। 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर बापू की कर्मभूमि मोतिहारी के जिला परिषद अध्यक्षा ममता राय ने झंडोतोलन किया और इस झंडोतोलन में जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा मोतिहारी के जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक,एस डी ओ सहित नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सहित सैकड़ों लोगों ने झंडे को सैल्यूट किया और भारत माता की जय के नारे लगाए । वही जिला परिषद अध्यक्षा ममता राय ने जिलेवासियों से और लोगों से अपील करते हुए कहा कि समृद्ध भारत के निर्माण हेतु और 2047 तक विश्व में एक नंबर भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध हो और प्रण के साथ आगे बढ़े।


