मोतिहारी:- जिले में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख शांति को लेकर वट वृक्ष की पूजा की जाती हैं।खासकर नवविवाहित महिलाओं में वट सावित्री व्रत को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलती है। वट वृक्ष को प्रसाद के रूप फल अर्पित करते हैं तथा कच्चे सूत से बांधने और हाथ पंखे से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाएं ने आस्था के साथ वृक्ष की परिक्रमा की। पूजा करने के बाद सभी महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की कथा सुनी। सभी स्थानों पर सुहागन महिलाओं ने पूजा की थाली को सजाकर वट वृक्ष की 12 बार परिक्रमा किया और फल फूल चढ़ाकर शांति सुख समृद्धि और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। आचार्य ने बताया कि हिन्दू सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं। और वट वृक्ष के नीचे सावित्री, सत्यवान,और यमराज की पूजा करने से पति की लंबी आयु होती है। और संतान सुख प्राप्ति होती है। मान्यता के अनुसार इस दिन सावित्री ने यमराज के चुंगल से अपने पति सत्यवान के प्राण की रक्षा की थी।उसी दिन सभी महिलाएं वट सावित्री व्रत करती हैं।