मोतिहारी:-पुर्वी चंपारण जिला के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में भाजपा नेता गणेश यादव के नेरतित्व में बंदे भारत एक्सप्रेस परिचालन की शुरु होने पर एक बैठक आयोजित की गई। वंदे भारत एक्सप्रेस परिचालन शुरू होने से क्षेत्र नरकटिया बिधानसभा समेत पुर्वी चंपारण जिला वासियों में काफी हर्ष व्याप्त है।इस उपलब्धि के लिए बनकटवा प्रखंड वासियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को साधुवाद दिया है।साथ ही इस परिचालन के सफल प्रयास के पस्चमी चंपारण लोकसभा सांसद सह पूर्व भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को बधाई देते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा नेता सह पूर्व प्रमुख गणेश यादव ने कहा कि इस परिचालन से चंपारण वासियों को बहुत ही उन्नत और सुविधाजनक रेल यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी। खुशी जाहिर करने वालों में रक्सौल मंडल के भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण सिंह,भाजपा नेता सह पूर्व प्रमुख गणेश यादव,श्यामसुंदर श्रीवास्तव, चंद्रभान मिश्रा, सुबोध यादव, प्रमोद कुशवाहा, छोटेलाल यादव,ललन सिंह, सुभाष साह, अवधेश सिंह, गगनदेव पंडित, रमेश साह,धर्मेंद्र सिंह, शिवचंद्र पासवान, धर्मेंद्र यादव, शिवचंद्र शर्मा, अखिलेश मिश्रा, गजेंद्र राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।