तुरकौलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भेला छपरा निवासी रतनबलि और पवन समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तुरकौलिया थाना कांड संख्या 127/26 दर्ज कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें एसआई मनीष राज और पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

