ब्यूरो रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
पुलिस अधीक्षक के सूचना के अधार पर चीलझपट्टी के पास छापेमारी कर एक क्वटल गांजा जब्प्त .
थाना क्षेत्र के चीलझपट्टी के पास पुलिस निरीक्षक राणा रंबिजय सिंह के नैत्तृव मे थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार दलबल के साथ पहुचकर ट्रक संख्या BR06G5277 को रोक जांच पडताल किया जिसके तहखाने से एक क्वंंटल गांजा सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गांजा तस्कर एक बड़ी खेप लेकर आ रहा है उसके बाद पुलिस बल के साथ सिंधी गांव के पास वाहन की जांच शुरू की गई इसी बीच तेज गति से आ रही ट्रक को रोकने के लिए कहा गया!
लेकिन ड्राइवर ट्रक को लेकर भागने लगा जिसे पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया गया
ट्रक चालक भीम शाह एवं खलासी राकेश भगत को हिरासत में ले लिया गया है दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि तस्कर की पहचान हो सके
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ड्राइवर एवं खलासी को जेल भेज दिया जाएगा एवं ट्रक को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
मौके पर पुलिस निरीक्षक राणा रणविजय कुमार. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एसआई महावीर मिश्रा. एसआई उमेश सिंह. ईएसआई हेमंत कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे
