स्टेट डेस्क/पटना : बिहार में कोरोना वायरस फैलने की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है. पूरे बिहार में आज 901 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. पटना में आज 99 मरीज मिले हैं. वहीं नालंदा और सीवान में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं. नालंदा में 105 तो सीवान में 122 संक्रमितों की पहचान हुई है.
सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 23300 हो गई है. बिहार में अब तक 13,533 लोग ठीक भी हो चुके हैं. बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट 65.41 फीसदी हो गया है.
रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
loading...
