प्रखंड क्षेत्र के भरगावा पंचायत में लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आक्रोश जाहिर किया। सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत रमन ने कहा कि
आजादी के 73 वर्ष बाद भी विकास से कोसों दूर है, सुगौली विधानसभा क्षेत्र के भरगावा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 9 यादव टोली में आज तक पक्कि सड़क का निर्माण नहीं किया गया है , गांव के लोग जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा कर थक चुके हैं।
यहां की रोड पहले से ही खराब थी अभी गांव के बगल में एक मेडिकल कॉलेज बनने से गाड़ी का आवागमन तेज हो गया है जिससे रोड की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पैदल भी चलना मुश्किल है।
लेकिन कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि सुध लेने नहीं आ रहा है साथ ही
सरकार की सभी योजनाओं का इस गांव से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में जबरन 20,000 की वसूली की जाती है , मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल का अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है करोना संक्रमण से बचने के लिए अभी तक मास्क और साबुन का वितरण भी नहीं किया गया है। जनप्रतिनिधियों की मनमानी और अधिकारियों की लापरवाही चरम पर है । आक्रोशित लोगों में विकास यादव, जोगिंदर यादव,राजदेव यादव, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
