मोतिहारी: सुगौली में खूलेआम लॉक डाउन की उड़ाई जा रही धज्जिया
संवाददाता – अमरुल आलम खान
मोतिहारी/सुगौली बिहार में गुरुवार से दोबारा लॉकडाउन है। राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई पाबंदियां लगाई हैं। धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे। भीड़भाड़ वाले तमाम आयोजनों पर पूरे महीने रोक रहेगी। बाजार से लेकर पार्क तक नहीं खुलेंगे। बस सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग आ जा सकते हैं। लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है बिहार में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य, जिला, अनुमंडल और ब्लॉक मुख्यालय के अलावा सभी नगर निकायों में यह प्रभावी है। लॉकडाउन -5 के दौरान धार्मिक स्थलों और पार्कों को पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन मोतिहारी जिले के सुगौली बजार में लोग खुलियाम लॉक डाउन का धज्जियां उड़ा रहे है बिना मास्क के घूम रहे है ना ही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रख रहे है अगर इसी तरह रहा तो सुगौली में भी मरीजों की संख्या बढ़ने में कोई देर नहीं है । प्रशासन भी मौन दिख रही है ।
