महंगाई के खिलाफ काग्रेंस ने धरना व साईकिल जुलूस निकाला ।
ब्यूरो रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
सुगौली
प्रखंड कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रर
प्रजापति आश्रम काग्रेस कार्यालय में शनिवार को बेतहाशा महगाई व डीजल व पेट्रोल के मूल्य में बार-बार बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना के साथ साथ साईकिल जुलूस निकाला गया । प्रखंड अध्यक्ष श्री किशोर पांडे ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार को जनता कि समस्याओं से कोई लेना देना नही है ।पेट्रोल व डीजल के दाम में लगातार बृद्धि से बाजार के सभी समानो के दाम में बढोत्तरी हो रही है ।एक तरफ कोरोना संक्रमण की संकट से आम जनता का कमर तोड दिया है ।और दुसरी तरफ लगातार सरकार डीजल व पेट्रोल की दामो वृद्धि कर महगाई को चरम सीमा पर पहुचा दिया है ।जिससे आम जनता का जीना दुर्लभ हो गया है ।धरना के उपरांत सरकार से तीन सूत्री मांगों को लेकर विकास पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में युवा अध्यक्ष ए एच अंसारी छोटू ,लाल बाबू उर्फ बच्चू जी, कारी मियां,सरफुद्दीन बिस्मिल, मोहम्मद कलीम उल्लाह, युवा नेता मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अमन, लक्ष्मण प्रसाद, शोएब खान, बिक्रम महतो, सहित अन्य थे ।

