विश्व फिजियोथेरपी-डे पर एसआरपी में कैम्प का आयोजन
रक्सौल/ अफजल आलम
रक्सौल: विश्व फिजियोथेरपी-डे के अवसर पर एसआरपी अस्पताल में एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें फिजियोथेरपी के डॉ. अवनीश कुमार के द्वारा लोगों का नि:शुल्क जांच कर बिमारियों के उपचार के लिए शारिरिक क्रिया की विधि बतायी गयी। एसआरपी अस्पताल के डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि जिले में पहली बार अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस फिजियोथेरेपी की मशीन व अनुभवी चिकित्सक के साथ रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में इसकी शुरूआत की गयी है। उन्होने बताया कि पहले दिन पंजीयन कराने वाले लोगों को पूरे इलाज के खर्च में छूट का भी प्रावधान किया गया है। वहीं फिजियोथेरेपी के डॉ अवनीश ने बताया कि इस उपचार पद्धति में मरीज को किसी तरह की दवा नहीं दी जाती है, केवल शारिरिक व्यायाम के माध्यम से ही बिमारियों को ठीक करने का काम होता है। उन्होने बताया कि एसआरपी अस्पताल में यह सुविधा प्रतिदिन लोगों को अब मिलेगी। डॉ अवनीश इससे पूर्व गुरूग्राम के एक अस्पताल में काम करते थे। रक्सौल में इस सेवा की शुरूआत होने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। मौके पर मौके पर डॉ पी सी मांझी, डॉ एम आजम, डॉ संजय गुप्ता, डॉ अभिषेक कुमार, पवन कुशवाहा, प्रवीण कुमार, डॉ. एस के मिश्रा, डॉ शशि कुमार, गितांजली कुमारी, उज्जवल मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

