पूर्वी चंपारण मोतिहारी/आकर्ष कुमार
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा 12 दिसंबर 2020 को व्यवहार न्यायालय पूर्वी चंपारण मोतिहारी में ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुलहनीय आपराधिक वाद ,दुर्घटना बीमा दावा वाद, बैंक के ऋण वाद आदि मामलों का निपटारा सुलह समझौता के आधार पर अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर पता दर्ज करा कर किया जा सकता है। सभी उपरोक्त वादों के पक्षकारों से जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चंपारण अपील करता है अनुरोध करता है कि अपने-अपने वादों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिवक्ता से संपर्क कर दोनों पक्षकार अपना अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराएं एवं विशेष जानकारी हेतु निम्न नंबरों परसंपर्ककरसकतेहैं । 9631095582,7903474789,9572664198

