हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय के समीप रामेश्वर महावीर इंटर कॉलेज के प्रांगण में पत्रकारों का संगठन मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया,जिसमें हरसिद्धि,संग्रामपुर,अरेराज, सुगौली इत्यादि प्रखंडों के पत्रकार रहे शामिल,इस बैठक की अध्यक्षता मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी के संस्थापक वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने किया।
अमरेंद्र तिवारी ने सभी पत्रकारों को संगठन के विचारों से अवगत कराया।सभी पत्रकारों ने भारत नेपाल मैत्री संवाद कार्यक्रम को 10 जनवरी को करने की सहमती व्यक्त किया एवं भारत-नेपाल मैत्री संवाद कार्यक्रम हरसिद्धि में हीं करने व कार्यक्रम का संयोजक पत्रकार शिव प्रसाद तिवारी को सर्वसम्मति से बनाया गया।
बताते चले इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत हीं नहीं अपितु नेपाल के भी पत्रकार व जनप्रतिनिधि एक साथ बैठने का काम करेंगे और पत्रकारों की आवाज को संसद व विधान सभा तक पहुंचने का काम करेंगे।
बैठक में बिपिन कुमार चौबे,अभिषेक कुमार,तैयब हसन ताज,राजेश कुमार सिंह ,वीरेंद्र कुमार गुप्ता,पिक खान,संतोष कुमार पाण्डेय,राणा राजेश सिंह,प्रेम प्रकाश सिंह,अनुराज तिवारी इत्यादि रहे मौजूद।

