संवाददाता: साबिर अल्ली
लौरिया:- लौरिया में कार्यरत मानवसेवा संगठन के बैनर तले गुरुवार को गरीब व असहाय वैसे ब्यक्ति जो इस जानलेवा ठंढ़ में भी अपने तन को ढकने में असमर्थ हैं, उन्हें कुछ हद तक ठंढ़ से निजात दिलाने की कोशिश की है। इसी कड़ी में यह संस्था ने 151 असहायों के बीच जाकर कंबल वितरण किया है, जिसकी लोग भूरि भूरि प्रसंशा कर रहे हैं। यह संस्था हर साल गरीबों व लाचार ब्यक्तियों की मदद करता रहता है। इस बावत संगठन के अध्यक्ष सोनू शुक्ला और सचिव नन्हें उर्फ अर्जुन सिंह ने बताया कि इस बार भयंकर शीतलहर है। लौरिया के बुद्धिवादी लोगों के सहयोग से कंबल खरीदा गया है और लौरिया के इर्द गिर्द कुछ गाँवों के गरीब, लाचार, असहाय और दिव्यांग लोगों की पहचान कर जाड़ से कुछ हद तक निजात दिलाने की कोशिश की गई है। फिलहाल 151 कंबल का वितरण किया गया है, साथही कुछ और कंबल का व्यवस्था किया जा रहा है, उसे भी वितरित किया जाएगा। मौके पर संगठन के मोकरम हुसैन, हृदयानंद ठाकुर, प्रदीप तिवारी, विकास, छोटन राम आदि भी मौजूद थे।