संवाददाता: साबिर अल्ली
शराबबंदी को जितना जल्द से जल्द हो सके बंद किया जाय अंचल क्षेत्र के पांचो थाने के पुलिस काफी एक्टिव हैं। पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने नकछेद बहुअरवा गांव में छापेमारी कर घर में छुपा कर रखे गये शराब की बोतलों को जप्त किया है ।थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि नकछेद बहुअरवा निवासी सनोज प्रसाद कुशवाहा के घर में नेपाल से शराब लाकर रखा है। तुरंत एक टीम बनाकर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान घर में रखा गया कस्तूरी नींबू फ्रेश के 23 बोतल कुल 6 लीटर 900एमएल शराब को जप्त कर लिया गया ।साथ ही धंधेबाज सनोज प्रसाद कुशवाहा को भी धर दबोचा गया ।इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शराब के धंधे बाज सनोज प्रसाद कुशवाहा को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की जल्द से जल्द शराब के काम करने वालो पर होगी करवाई बक्से नही जायेंगे कारोबारी