संवाददाता: साबिर अली
सीमावर्ती इनरवा बाजार में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव बाजी करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर केस दर्ज किया गया है इनरवा थाना अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि शिवो कुमार राजीव रंजन के लिखित आवेदन पर 20 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है इस मामले में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है हर हाल में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कानून को हाथ में लेने वाले व्यक्तियों को जेल जाना ही होगा उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम को जेसीबी से जब इनरवा में अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो उसी समय उपद्रवी तत्वों जेसीबी पर पथराव बाजी शुरू कर दी जेसीबी ड्राइवर किसी तरह जान बचाकर भागे पुलिस के द्वारा जब पत्थरबाजी विरोध किया गया तो पुलिस पर भी पथराव बाजी शुरू कर दी गई पुलिस के द्वारा बल प्रयोग किया गया तब उपद्रवी भाग खड़े हुए
