सुगौली पु.च.
आज 13 जनवरी को रेल पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 मुजफ्फरपुर कैंप बेतिया के नेतृत्व में मेरे एवं रेल पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा गठित ए.टी.एल. टीम के सहयोग से सुगौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी गाड़ी संख्या 1 2558 सप्त क्रांति एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस 5 के शौचालय के पास से लावारिस अवस्था में 2 बोरा एवं एक बैग में अवैध अंग्रेजी शराब जिसमें 12 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की प्रत्येक 750ml का, 11 बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की प्रत्येक 750ml का ,6 बोतल बकार्डी रम (तीन बोतल ब्लैक एवम तीन बोतल वाइट रम)प्रत्येक 750ml का, 5 बोतल हंड्रेड पाइपर प्रत्येक 750ml का तथा दो बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की प्रत्येक 375ml का कुल 26.25 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ इस संबंध में रेल थाना सुगौली कांड संख्या 2/22 दिनांक 13. 01.22 धारा 30(a) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम विरुद्ध अज्ञात का दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

