आकर्ष कुमार/ मोतिहारी
आज जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान अधिप्राप्ति) की जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिलेभर में धान अधिप्राप्ति, सीएमआर ,किसानों को भुगतान कार्य में प्रगति सुनिश्चित की जाए ।दिनांक 12 जनवरी 2022 तक कुल 6103 किसानों से 51827.80 mt धान क्रय की गई है ।4740 किसानों को 80 करोड़ 2 लाख रूपए धान का भुगतान किया गया है ।क्रय धान के विरुद्ध 123 समितियों द्वारा 7337 एमटी सीएमआर राज्य खाद्य निगम को जमा किया गया है ।धान अधिप्राप्ति की धीमी गति एवं लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर जमा नहीं होने पर जिलाधिकारी
द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया ।धान मिलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं तेज गति से धान मिलिंग कराने का निर्णय लिया गया ।सभी समितियों को मिलिंग हेतु मीलों से शीघ्र ही टैग करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया एवं अगली बैठक में मिल सम्बद्धता की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया ।इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक खाद्य निगम आदि उपस्थित थे ।

