आकर्ष कुमार/मोतिहारी
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस बेपटरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में ट्रेन हादसा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (अप) के 12 डिब्बे पटरे उतर गए हैं.वहीं, पटना स्टेशन के सूचना प्रबंधक से मिली जानकारी के अनुसार, टू एसी में 2 यात्री, थ्री ऐसी में 10 यात्री, स्लीपर क्लास में 37 यात्री, 2एस में 49 यात्री सवार हुए थे. वहीं, बख्तियारपुर और मोकामा से 2-2 यात्री सवार हुए थे.
पटना जंक्शन के अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 100 से अधिक लोग पटना जंक्शन और बख्तियारपुर से यात्रा कर रहे थे. इन लोगों में कुछ को न्यू जलपाईगुड़ी जाना था और कुछ लोगों को न्यू जलपाईगुड़ी से पहले भी. फिलहाल सूचना संग्रह किया जा रहा है, उसके बाद जानकारी दी जाएगी.दोमोहानी रेल हादसे के बाद रेलवे के हेल्पलाइन नंबर जारी- 03612731622, 03612731623. रेलवे ने कहा है कि इन दोनों नंबरों पर फोन कर हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है. न्यू जलपाईगुड़ी में गाड़ी संख्या- 15633 के पटरी से उतरने के मामले में ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ईसीआर) ने भी अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
दानापुर (बिहार) - 06115-232398 ; 07759070004
सोनपुर (बिहार) - 06158-221645
नौगछिया (बिहार) - 8252912018
बरौनी (बिहार) - 8252912043
खगड़िया (बिहार) -8252912030
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (उत्तर प्रदेश) - 02773677 ; 05412-253232

