संवाददाता: साबिर अली
इंडो नेपाल बॉर्डर से नगरदेही एसएसबी जवानों ने तस्करी के नियत से ले जा रहे खाद के बोरों के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 44 वीं बटालियन के नगरदेही कैंप में तैनात उप निरीक्षक राकेश मीणा ने बताया कि एसएसबी जवानों ने पिलर संख्या 422/ 8 के समीप से दो साइकिल पर लाद कर ला रहे यूरिया खाद के बोरा को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि एसएसबी जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे उसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति साइकिल पर खाद की बोरी लेकर आ रहे थे एसएसबी जवानों को देखते हैं दोनों युवक साइकिल व खाद लेकर भागने लगे। तब तक एसएसबी जवानों की नजर उक्त लोगों पर पड़ी एसएसबी जवानों ने दौड़कर दोनों व्यक्ति सहित चार बोरा खाद व साईकिल को जब्त कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के बाबुलाल साह तथा भंगहा थाना क्षेत्र के कमोद प्रसाद कुशवाहा के रुप मे की गयी है।उन्होंने बताया की पकड़े गये खाद व तस्कर को बेतिया कस्टम को सौंप दिया गया
