संवाददाता: साबिर अली
इंडो नेपाल बॉर्डर से जंगल से काट कर ला रहे तस्करी लकड़ी के गुल्लियों के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार करने में नगरदेही एसएसबी जवानों ने सफलता हासिल की है। 44 वीं बटालियन के नगरदेही कैंप में तैनात उपनिरीक्षक राकेश मीणा ने बताया कि एसएसबी जवान पेट्रोलिंग पर थे। उसी दौरान पिलर संख्या 424/19 के समीप से लकड़ी की गुल्लियों लदा ट्रैक्टर ट्राली आता दिखाई दिया। जब उक्त ट्रैक्टर ट्राली को रोककर जांच की गई तो उसमें जंगल से काटी गई लकड़ी का 21 अदद गुल्ली पाया गया।त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली सहित लकड़ी की गुल्लियों को जब्त करते हुए दोनों धंधेबाजों को धर दबोचा गया। धरायें लकड़ी के धंधेबाज की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा ताजपुर गांव निवासी सुलेमान मजिद तथा भंगहा बाजार गांव निवासी धुरवा मुखिया के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि जब्त लकड़ी लदा ट्रैक्टर ट्राली व धंधेबाजों को भंगहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वही भंगहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि एसएसबी के आवेदन पर लकड़ी तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है।
