बेतिया। संवाददाता साबिर अली
वैसे गृह रक्षकों के लिए एक अवसर जो 2020 में बाउंड या पुनः नामांकन भरने से वंचित रह गए थे उनके लिए पुनः बाउंड भरने का अवसर दिया जा रहा है। उक्त बातों की जानकारी अमन कुमार सिंह, जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले सभी प्रखंडों के गृह रक्षक 22 जनवरी 2022 से 29 जनवरी 20 22 तक अपना बाउंड भर सकते हैं इसके साथ वे अपना आधार कार्ड, नियुक्ति से संबंधित प्रमाण पत्र, खाता संख्या, पैन नंबर, साथ में छह रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित कार्यालय अवधि में आकर अपना बाउंड भर सकते हैं ।आगे श्री सिंह ने बताया कि साथ ही कोविड-19 को देखते हुए मास्क प्रयोग और वैक्सीनेशन व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपना बाउंड भरेंगे।