संवाददाता: साबिर अली
लौरिया:- नरकटियागंज थाना क्षेत्र से लौरिया के धांगड़टोली में आकर शराब पीना और जब नशा चढ़ गया तो सड़क पर आकर हंगामा करना एक पियक्कड़ को काफी महंगा पड़ गया। किसी ने पुलिस को खबर कर दी और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दी। इस बावत थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के लौकरिया गाँव के राधेश्याम पांडेय का पुत्र मुन्नू पांडेय चांडाल चौक के धांगड़टोली में दारू पीकर सड़क पर हंगामा कर रहा था। उसे गस्ती दल द्वारा गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराया गया। जांचोपरांत शराब पीने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।