संवाददाता: साबिर अली
लौरिया:-स्थानीय पुलिस ने पास्को एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दी। जेल भेजे गए अभियुक्त की पहचान धोबनी पंचायत के बेलवा निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। वही लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि विकास पर पास्को एक्ट लगा था। तथा बहुत दिनों से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।