संवाददाता: साबिर अली
पुलिस ने 4 शराबियों को पकड़ कर जेल भेजा पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त करने निकली थी उसी दौरान घोड़ासहन नहर के पास कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने रोका और उसके बाद सब की जांच पड़ताल की तो पता चला कि सारे लोग नशे में थे उसके बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किया गया उसमें भी पता चला कि यह लोग नशे में है जबकि यह नशा हमारे सेहत के लिए बहुत बुरी चीज है बहुत नुकसान पहुंचाती है इससे बहुत बीमारियां है इससे बहुत सारे घर तबाह और बर्बाद हो गए यह सारा चीज जानने के बावजूद भी हम लोग अपने करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं जबकि हमें पता होना चाहिए कि प्रशासन इस पर पूरी इमानदारी और जोश के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही है ताकि शराब जैसी गंदी चीज समाज से दूर हो जाए जो शराबी पकड़े गए वह चार थे जिनकी पहचान बेतिया निवासी राकेश शर्मा नरकटियागंज निवासी शंभू शर्मा पकड़ी ढाला शिकारपुर निवासी लाल बाबू शर्मा तथा रामनगर निवासी अजय शर्मा के रूप में की गई है उन्होंने बताया कि सभी शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है