संवाददाता: साबिर अली
विभागीय अधिकारी व संवेदक के लापरवाही के कारण मैनाटाड़ सुखलही मुख्य पथ दो वर्ष में भी नहीं बन सका है जिससे लोगों में काफी नाराजगी और आक्रोश है
रविवार को बास्ठा के आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारी और संवेदक के लापरवाही के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुये पंसस प्रतिनिधि शेख मालधनी, परमात्मा प्रसाद, मोहसिन, गोलू, संदीप प्रसाद, भुवर साह, सुरेश प्रसाद, जफीर मियां, मुन्ना महतो, शेख हंस क्रीम, नीतीश कुमार
ने बताया कि मैनाटांड़ थाना से लेकर सुखलही तक सड़क बनाना है। विभागीय उदासीनता और संवेदक की लापरवाही के कारण दो वर्षों में सड़क नहीं बन सका। सड़क बनाने का काम 19 मार्च 2019 को शुरू हुआ और समाप्त 2020 में ही कर लेना था। लेकिन दो साल बीतने के बावजूद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2019 में बिहार के मुख्यमंत्री मैनाटाड़ आये थे तो उस समय आनन-फानन में मात्र मैनाटांड़ थाना से लेकर हाईस्कूल तक 800 मीटर सड़क दिन-रात एक करके बना दिया गया। उसके बाद जो सड़क अधूरा रहा अभी तक अधूरा ही ही रह गया। सड़क की जर्जरता और निर्माणाधीन होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है । खासकर बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से हस्तक्षेप कर मैनाटाड़ सुखलही रोड बनाने की मांग की है।