संवाददाता: साबिर अली
गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा मेहंदी निवासी उमेश कसौधन की दो पहिया वाहन बीती रात चोरों ने दरवाजे से उठा ले गए। आप को बताते चलें कि उमेश कसौधन की दुकानऔर आवास दोनों ही 29 एन एच पर है वह हमेशा के तरह गाड़ी को रविवार की रात दरवाजे पर खड़ा कर अंदर सो रहे थे ।
जब उमेश सुबह 4:00 बजे भोर में जगे तो देखें की दरवाजे से बाइक गायब हो गई है। जिसकी सूचना वह तत्काल 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी और स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए थाने पर बुलाई।