संवाददाता: साबिर अली
नई नवेली दुल्हन से लुटेरों ने उतरवाए गहने:बगहा में किराना व्यवसायी के घर लूट, दरवाजा खटखटा घर में घुसकर महिलाओं से 2 लाख के गहने लूटे
सूचना पर पहुंची पुलिस।
बगहा में घर में घुसकर महिलाओं के साथ लूटपाट हुई। घटना जिले के वार्ड नंबर-26 में किराना व्यवसायी अरुण गुप्ता के घर में रविवार की रात हुई। परिजनों ने बताया, व्यवसायी के घर के दरवाजे पर किसी ने आवाज लगाई और जैसे ही महिलाओं ने गेट खोला अपराधी लूटपाट करने लगा। घर में ही महिलाओं को बंदकर करीब दो लाख के आभूषण और नगदी लेकर अपराधी फरार हो गए।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पूछताछ के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिलाओं के मुताबिक वह समझी की परिवार के अलावा कोई दूसरा है तबतक अपराधी घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। लूट की हुई नए तरीके के वारदात ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ा कर दी है।
एक सप्ताह पहले हुई थी व्यवसाई के पुत्र की शादी
व्यवसायी अरुण गुप्ता की एक सप्ताह पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन मायके से ससुराल आ गई थी। लुटेरे सबसे पहले दुल्हन के सभी गहने को उतरवा लिए। बता दें कि व्यवसायी के घर के बाद लगभग 10 किलोमीटर तक दियारा क्षेत्र है। दियारा के क्षेत्र में चले जाने के बाद अपराधी को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बगहा थाना अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि व्यवसायी के तरफ से अभी आवेदन नहीं मिला है। हालांकि घटना की जांच की जा रही है। लेकिन जैसे ही आवेदन मिलता है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।