सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के समीप सिकरहना नदी रिंग बांध मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण परेशान हाल,जनप्रतिनिधि मस्त।सिकरहना रिंग बांध को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी हो या जनप्रतिनिधि सभी के संज्ञान में होने के बावजूद भी इस पर मरम्मत जल्द नहीं कराया जा रहा है।इसके लिए कई बार स्थानीय लोगो द्वारा जर्जर रिंग बांध को ठीक करने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया गया इतना ही नहीं कई बार तो रास्ते भी जाम किये गए पर हर बार इनलोगों को आश्वाशन का लोलीपोप दे दिया जाता है और हल्की फुल्की मरम्मत कर मामले को शांत कर दिया जाता है | और कुछ दिनों बाद सडको की वही हालत हो जाती है |मालुम हो की जब चुनाव आते ही जनप्रतिनिधि को आना जाना लगा रहता है। चुनाव खत्म होते ही कांन में रुई डाल कर सो जाते है।और भोली भाली जनता को बेवकुफ हर बार बन जाते है।रिंग बांध की मुद्दा विगत कई वर्षों से चला आ रहा है लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन मिलता आया है। आखिर दोष किसको दिया जाए सरकार को या जनप्रतिनिधि या आम जनता यह सबसे बड़ा सवाल बन कर सामने आ रहा है।इस बाढ़ से ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार भली-भांति अपना काम करती है लेकिन जनप्रतिनिधि अपने राजनीति को चमकाने के लिए जनता के विश्वास को चकनाचूर करने में कोई कसर नही छोड़ते।आखिर बरसात खत्म होते ही इसका मरम्मत अच्छे ढंग से क्यों नहीं किया जाता है।सही मायने में देखा जाए तो इस परेशानियाें का जिम्मेदार खुद लोग हैं।आखिर कब तक युहि जनता बेवकूफ बनती रहेंगी।अब यह देखना है की मंत्री व नेताओं ने रिंग बांध को जल्द काम करवाने का आश्वासन दिया है।देखना यह है की समस्यायों से निजाद ग्रामीणों को मिल पाता है की नही। इस बाबत समिति पति असलम अंसारी ने बताया कि रिंग बांध की जल्द मरम्मत नहीं किया गया तो ग्रामीणों को ज्यादा जान और माल दोनों का नुक़सान उठाना पड़ सकता है।इसकी जानकारी विभाग को संज्ञान में जा चुका है।जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए।वही इस मौके पर पंचायत समिति पति असलम अंसारी,भाजपा प्रखंड महामंत्री मनोज सहनी, सुनिल ठाकुर,ब्रह्मदेव साहनी, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,रविंद्र सहनी,विरेन्द्र पासवान एवं कई लोग मौजूद रहे।