सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: महागठबंधन के एमएलसी प्रत्याशी बबलू देव के पक्ष में रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के नेतृत्व में अकलियत राजद प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना के सुगौली आवास पर एक बैठक की गई।पूर्व प्रत्याशी श्री यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनना है। ऐसा प्रतिनिधि का चुनाव करें जो कर्मठ जुझारू और ईमानदार हो और ऐसा एकमात्र महागठबंधन के प्रत्याशी बबलू देव ही है। जिले के सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग उन्हें मिल रहा है।उनकी जीत सुनिश्चित है।एक सवाल पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की नीतीश सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं।आए दिन व्यवसायियों की हत्या आम बात सी हो गई है।लेकिन सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचारी और अफसरशाही चरम सीमा पर है।कोई भी सरकारी कर्मचारी बिना पैसा का काम करने के लिए तैयार नहीं है। नीतीश सरकार का नया फरमान है कि उच्च विद्यालय,मध्यविद्यालय,प्राथमिक विद्यालय और तालिमी मरकज के सभी अध्यापकों को शराबियों,शराब तस्करों और पियक्कड़ों की निगरानी करनी होगी।इसके अलावा बिहार के सभी शिक्षा समितियों शिक्षकों, प्राधानाध्यापकों, शिक्षिकाओं,शिक्षा सेवियों को भी इन शराबियों,शराब तस्करों और पियक्कड़ों की निगरानी करनी होगी।इसका सीधा मतलब सरकार शिक्षा को निचले स्तर पर पहुंचाना चाहती है। मौके पर राजद नेता जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी यादव,अफरोज अंसारी,मुखिया अशफाक अहमद,प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव,सैयद अफरोज आलम,अजय यादव,दीपक कुमार मिश्रा, सरपंच दिवाकर मिश्रा,मुकेश यादव समेत कई अन्य उपस्थित थे।दूसरी तरफ एमलसी चुनाव को लेकर राजद नेता लगातार दौरे पर निकल रहे है।इसी कड़ी में सोमवार को केसरिया विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सह जिला प्रधान महासचिव संतोष कुशवाहा सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजद कार्यालय में पहुंच नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से महागठबंधन एमएलसी प्रत्याशी बबलू देव के पक्ष में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से मिले।कार्यक्रम में अकलियत राजद प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना ने एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करने की नसीहत दी।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, सैयद अफरोज आलम,अजय यादव,दीपक मिश्रा,अफरोज अंसारी, ध्रुव सर्राफ समेत कई अन्य मौजूद थे।