सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखंड अंतर्गत पंचायत शुकुल पाकड़ वार्ड चार में रविवार को मुखिया अशफाक अहमद,वार्ड सदस्य रंजित कुमार के अध्यक्षता में वार्ड सचिव का चुनाव किया गया।सचिव के पद हेतु कई नाम प्रस्तावित किया गया।जिसके बाद सचिव के चयन हेतु मतदान किया गया।गुप्त मतदान प्रक्रिया में चंद्रशेखर कुमार को सर्वाधिक मत प्राप्त हुआ। वहीं दूसरे और तीसरे पर कई लोग रहे।चंद्रशेखर कुमार को वार्ड सचिव घोषित किया गया।मुखिया अशफाक ने बताया की पंचायत का विकास करना यह संकल्प है हम सभी को पंचायत की योजनाओं का लाभ सभी को आसानी से मिल जाए।कोई इससे वंचित ना रह जाए यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पंचायत वासियों ने विश्वास पूर्वक जीत हासिल करने में योगदान दिया है,भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत अपना हो। इस मौके पर अखलाक अहमद,ज्ञानी सहनी, प्रेम सहनी, चुन्नु सिंह,रामनरेश सिंह,सरपंच अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, प्रभु साहनी,संदीप कुमार सिंह,इरशाद आलम व ग्रामीण मौजूद थे।