सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सूगौली,पू.च:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को लेकर सुगौली स्टेशन परिसर में स्टेशन सहायक मास्टर,आरपीएफ,जीआरपी एवं रेलवे कर्मीयों के द्वारा दो मीनट का मौन रखकर शोख व्यक्त किया।30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता की हत्या कर दी गई थी।इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधीजी साहसपूर्वक हमारे देश की रक्षा की।उनकी सेवा और वीरता को हमेशा याद किया जाएगा।इस बाबत जीआरपी प्रभारी विवेकानन्द प्रसाद ने बताया कि महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी,स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई।उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं।इस कार्यक्रम में असिस्टेंट स्टेशन मैनेजर देव प्रकाश झा,आरपीएफ प्रभारी शशि भूषण सिंह,जीआरपी प्रभारी विवेकानंद प्रसाद, एएसआई सुरेश राम एवं कई रेलवे कर्मी मौजूद रहे।