सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च:प्रखण्ड के विभिन्न दलित,महादलित बस्ती में शराब बंदी व नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर वीएलई सह सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया।लोगों को जागरूक करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता ने दलित समुदाय के लोगों से मिलकर नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए सभी को नशा छोड़ने की अपील की। उन्होंने शराब नही पीने तथा नही बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मानव जाति के जीवन में मतभेद व कड़वाहट लाता है और समाज मे इसका गलत प्रभाव पड़ता है।उन्होंने कहा कि जो पैसा आपलोग शराब के सेवन में खर्च करते, वह पैसा आप अपने बच्चों के भरण-पोषण में खर्च करे, जिससे की उनका मानसिक, शाररिक,शैक्षणिक विकास हो सके।इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शराब उन्मूलन अभियान में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।