सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च:प्रखंड के खुटिअरवा गांव में कृषक विकास समिति मोतिहारी द्वारा प्रस्तावित एफपीओ केवीएस आदर्श पशुपालन संगठन के सदस्यों के साथ एक बैठक की गई।जिसमें डीडीएम नाबार्ड आनन्द अतिरेक मोतिहारी उपस्थिति रहे।बैठक में प्राथमिक चर्चा की गई।तथा बैठक में एफपीओ निर्माण कृषक विकास समिति मोतिहारी के अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने विस्तार रूप से चर्चा किया। जिसमें सैकड़ों पशुपालकों ने भाग लिया।समीक्षा बैठक में नरेश महतो,अमरलाल बैठा, विजय कुमार सिंह,रूना देवी, सरोज देवी,मीना देवी सहित दर्जनों पशुपालकों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।