सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: थाना क्षेत्र के छपवा चौक समीप मेडिकल सेंटर का किया गया शुभारंभ गोविंद गंज विधायक सुनील मणि तिवारी,हरसिद्धि विधायक कृष्ण नंदन पासवान, पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता, डॉ वेद प्रकाश, डॉक्टर फैसल आलम एवं वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष झा के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में हॉस्पिटल की टीम ने घोषणा किया कि सप्ताह में 1 दिन मुफ्त मुफ्त ओपीडी की व्यवस्था की जाएगी ताकि स्थानीय गरीब मरीजों को चिकित्सीय लाल दिया जा सके।मुख्य अतिथि सुनील मणि तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के मेडिकल सेंटर की स्थापना और रोग से निरोग तक ले जाने का एक सफल प्रयास सिद्ध होगा।डॉ वेद प्रकाश ने स्थानीय स्तर पर मरीजों को हो रही असुविधा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आजादी के बाद से 70 वर्ष से अधिक बीत चुके हैं लेकिन सुगौली की चिकित्सा व्यवस्था अभी भी जिला मुख्यालय के डॉक्टरों पर निर्भर है पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता ने आशुतोष झा के निर्देशन में चलने वाले इस हॉस्पिटल केक परिकल्पना के लिए उन्हें धन्यवाद दिया हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ-साथ सभी उच्च स्तरीय मेडिकल सेवा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा की यह हॉस्पिटल आम लोगों का हॉस्पिटल बंद कर लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा।ऐसी अपेक्षा की जा सकती है।मौके पर उपस्थित सैकड़ों बुद्धिजीवियों ने इनके प्रयास की प्रशंसा की
उद्घाटन के मौके पर सैकड़ों मरीजों का मुफ्त ओपीडी उपचार किया गया.