सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च:स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एस आई मोहम्मद अनस व राजस्व अधिकारी नेहा कुमारी के मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया।थाना क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी जमीन सम्बन्धी समस्याओं को रखा।पुराने आये पांच मामलों में दो मामले को निष्पादन किया गया तीन मामले को अगले सुनवाई के लिए समय दी गई।सुनवाई करते हुए राजस्व अधिकारी नेहा कुमारी ने दोनों पक्षों की बात सुनी।और उनके कागजात देखे गए।कुछ मामलों पर दूसरे पक्ष के लोगों को अगली तारीख पर जनता दरबार मे उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया।जमीनी समस्याओं पर सुनवाई करते हुए अधिकारी नेहा कुमारी ने दूसरे पक्ष से जमीन से सम्बंधित कागजात की मांग की गई। कुछ पुराने और नए विवादित जमीन सम्बन्धी मामलों पर जांच चल रही है।राजस्व अधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता है,और जमीन से जुड़ी विवादों पर सुनवाई की जाती है।सुनवाई के समय जनता दरबार मे सीआई शक्ति नाथ तिवारी एवं क्षेत्र से आए कई लोग मौजूद रहे।