सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पु.च: प्रखंड के पंजिआरवा पंचायत के वार्ड नं 6 में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन बीडीओ सरोज रजक ने किया।बीडीओ रजक ने कहा कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण पंचायत के वैसे महादलित बस्ती में कराया गया है।जहां निवास करने वाले परिवारों के पास अब तक शौचालय और स्नानागार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।वैसे जगहों को चिह्नित कर सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया गया है।बीडीओ ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए खुले में शौच नहीं कर नवनिर्मित शौचालय का उपयोग करने की अपील की तथा शौचालय की स्वच्छता व साफ सफाई का भी आवश्यक घ्यान रखने की बात कही।साथ हीं उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करने और इसके लिए दुसरे को भी प्रेरित करने की बात कही।इस मौके पर प्रखंड समवन्यक रामविनय प्रसाद,पंचायत तकनीकी सहायक मनोज कुमार, मुखिया अशोक पासवान, पूर्व मुखिया जोखू पासवान आदि ग्रामीण उपस्थित थे।