संवाददाता: साबिर अली
लौरिया:- शनिवार को मठिया पंचायत अंतर्गत धांगड़ टोली स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ब्रेट फॉर दी वर्ल्ड (संस्थान जर्मनी) के सहयोग से फकीराना सिस्टर सोसायटी बेतिया के द्वारा तीन सौ गरीब, असहाय,व विकलांग लोगो के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। वही संस्थान के निदेशिका सरोज लाकड़ा ने बताया कि हमारी संस्था ब्रेट फ़ॉर दी वर्ल्ड जो जर्मनी की संस्था है, जिसने पिछले वर्ष के ही कोरोना काल से गरीब असहाय, व विकलांग लोग जो दैनिक मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, कोविड-19 के चलते उन गरीबो की दैनिक मजदूरी छीन जाने से वैसे सभी मजदूर भुखमरी के कगार पर थे। उसी समय से हमारी संस्था फकीराना सिस्टर सोसाइटी बेतिया के द्वारा सूखा राशन का वितरण कर गरीब असहाय लोगो को नेवाला देने का काम किया है,और आज भी कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को लौरिया प्रखंड के मठिया पंचायत के धांगड़ टोली स्थित
प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मठिया पंचायत के ही चार वार्ड से गरीब, असहाय,व विकलांग लोगो को चिन्हित कर, मठिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ देवीलाल यादव व सरपंच प्रतिनिधि चन्द्रशेखर प्रसाद की मौजूदगी में सूखा राशन का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित परियोजना समन्वयक विकास कुमार पांडेय,कार्यकर्ता जहुरद्दीन, आरती, धर्मेंद्र, हरिशंकर, बिजाधर राम आदि लोगो का राशन वितरण कार्य मे सराहनीय योगदान