संवाददाता: साबिर अली
वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में इन दिनों वन तस्करों का खतरा बढ़ गया है। VTR में घुसपैठ कर रहे अंतरराष्ट्रीय शिकारी तस्करों व वन अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एसएसबी के अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर VTR प्रशासन ने वनक्षेत्रों मे ज्वाइंट पेट्रोलिंग कर रहे है। जिससे अंतरराष्ट्रीय शिकारी तस्करों और वन अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
ज्वाइंट पेट्रोलिंग के दौरान मदनपुर वन क्षेत्र के कक्ष सख्या 05 में शिकारियों द्वारा लगाया गया दो जाल बरामद। वही पेट्रोलिंग की भनक पर शिकारी जाल छोड़ कर फरार हो गए। वीटीआर प्रशासन ने एसएसबी के अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर मदनपुर, सिरिसिया, नौरंगिया तथा शिकार के मामले मे चर्चित अतिसंवेदनशील वनक्षेत्रों मे ज्वाइंट पेट्रोलिंग शुरू कर किया है।
इस संबंध मे मदनपुर वनक्षेत्र के प्रभारी वनक्षेत्र अधिकारी सह सहायक वन संरक्षक अमिता राज ने बताई कि एसएसबी, डब्ल्यू.टी.आई व वन विभाग के वनकर्मीयों के साथ मिलकर शिकारी तस्करों व वन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वनक्षेत्रों मे ज्वाइंट पेट्रोलिंग कर रही है।
वनक्षेत्रों मे शिकारी तस्करों व चोरों की भनक सुनाई दे रही थी। जिसको देखते हुए एसएसबी, डब्ल्यू.टी.आई व वन विभाग के संयुक्त टीम मिलकर शिकारी तस्करों व वन अपराधियों के विरुद्ध वनक्षेत्रों मे पेट्रोलिंग किया जा रहा है। वन संरक्षक सह निदेशक हेमकांत रॉय ने बताया जंगल मे जंगल और जानवरों के सुरक्षा के लिए एसएसबी के साथ वनकर्मियों के संयुक्त गश्ती कराई जा रही है। ताकि कोई असामाजिक तत्व जंगल और जानवरों नुकसान नहीं पहुंचाए। 2 दिन पूर्व में वन विभाग की टीम के ऊपर वन तस्करों ने हमला बोल दिया था जिसमें 8 वन कर्मी घायल हो गए थे। जिसके बाद संयुक्त्त टीम तैयार कर छापेमारी की जा रही है।