गरीबों के बीच जाकर अंचल प्रशासन ने कंबल का वितरण किया
इनरवा संवाददाता /साबिर अली
पूरा प्रखंड क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है ।ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचलाधिकारी कुमार राजीव रंजन प्रखंड के कई गांवों में जाकर गरीब असहाय महादलित लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।सीओ श्री रंजन ने बताया कि मर्जदवा कुष्ठ आश्रम सहित अन्य गांवों में जाकर वृद्ध महिला पुरुष सहित जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। साथ ही ठंड से बचने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कड़ाके की ठंड के मद्देनजर अंचल प्रशासन सजग है ।सभी हल्का कर्मचारियों को अपने अपने क्षेत्र में आवश्यक एहतियात बरतने का निर्देश भी दिया गया है ।मौके पर सीआई राजेश्वर ठाकुर,राजस्व कर्मचारी सहदेव महतो , हृदयानंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।