सुप्रीमो पप्पू यादव से पत्रकारों ने की खास मुलाकात.सुगौली
संवाददाता/ अमीरुल आलम खान
सुगौली,पू.च:ब्लॉक रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जाप सुप्रीमो पप्पू यादव से पत्रकारों ने की खास मुलाकात. मंगलवार व्यवसायी अजित कुमार के घरवालों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव. व्यवसायी से लूट और हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली,पप्पू यादव जमकर बरसे.इसी क्रम में मृत व्यवसायी अजित कुमार के घरवालों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव.उन्होंने कहा की बिहार में अब जंगलराज शुरू हो चुका है,
अपराधी किसी की भी हत्या कर दे रहा है.और पुलिस देखती रह जाती है.क्योंकि पुलिस को शराब ढूंढने से फुर्सत ही कहा है.पप्पू यादव ने कहा कि रामगढ़वा मे बीते दिन अपराधियों ने 24 वर्षीय युवा व्यवसायी अजीत कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी.अभी हम अजीत कुमार के परिवार से मिले और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किये। सभी परिजनों का रो रो के बुरा हाल है. परिवार के सभी सदस्यों और यहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस परिवार को सरकार के तरफ से मुआवजा मिले और एसपीडी ट्रायल के तहत सभी अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ के कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने प्रशासन को इशारा करते हुए बोला की एक सप्ताह के अंदर दो लूट की घटना हुई है जिसमें एक में हत्या हो गई.इस घटना पर जल्द करवाई की जाए.बता दें पिछले दिनों रामगढ़वा के गल्ला व्यवसायी अजित कुमार जब रक्सौल से लहना घर लौट रहे थे,तभी बाईक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.अपराधियों ने पहले तो गल्ला व्यवसायी को रोकने की कोशिश की फिर गोली चला दी और बाईक और कैश लेकर फरार हो गए.गोली लगने से घायल हुए व्यवसायी को ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई.वही वापस लौटते क्रम में सुगौली ब्लॉक रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जाप सुप्रीमो पप्पू यादव से पत्रकारों ने की खास मुलाकात.