संवाददाता/अमीरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: लोगों के हर समय सेवा कार्य में तत्परता से आगे बढ़कर कार्य करने वाली सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा एक बार फिर से कड़ाके के ठंड से आम जनों को राहत देने के लिए अलाव की व्यवस्था का शुभारंभ मंगलवार को अहले सुबह स्थानीय थाना के मुख्य गेट से थाना अध्यक्ष विवेक जयसवाल चैंबर के अध्यक्ष अशोक कुमार तथा जिला शांति समिति के सदस्य नूरहोदा कुरैशी के द्वारा आग जलाकर किया गया.
इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. इस कथन को चरितार्थ करते हुए व्यवसायिक संघ हर समय लोगों के सेवा में आगे रहती है.एक बार फिर से इस कड़ाके के ठंड को देखते हुए आम जनों को राहत देने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा अलाव के व्यवस्था का शुभारंभ किया गया.जब तक ठंड की ऐसी हालत रहेगी तब तक चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा नगर के हर मुख्य स्थल पर अलाव का व्यवस्था किया जाएगा. ताकि सुगौली प्रखंड एवं नगर के हर जरूरतमंद व्यक्ति को ठिठुरते हुए ठंड से बाजार आने पर राहत मिल सके. साथ ही कुमार ने बताया कि अलाव का व्यवस्था स्थानीयथाना मुख्य गेट, बजरंग धाम,सुगौली बाजार मदरसा,बाबा जयराम दास दास मार्केट,राष्ट्रीय राजमार्ग NH-28 स्थित ताज बाबु चौक, सुगौली हॉस्पिटल तथा रेलवे स्टेशन चौराहे पर किया गया है. वहीं इस मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने इस लोक कल्याणकारी पुनीत कार्य को करने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों को मंगल शुभ कामना भी दिए. इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अभिषेक मोदी, दिवाकर शर्मा, कुनाल कुमार, दिनेश अग्रवाल, दुर्गा भास्कर, राम जानकी मंदिर के पुजारी जी तथा सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्य तथा नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
