संवाददाता: साबिर अली
बाइक की ठोकर से महिला हुइ घायल सिंहपुर निवासी मेंबर राम की पत्नी मतिरानी देवी के बेतिया इलाज के दौरान हुवा मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये। मरने वाली महिला का शव सिंहपुर पहुंचते ही ग्रामीणों ने शव को लेकर मैनाटाड़ से बेतिया जाने वाले चिमनी मोड़ के पास सड़क पर कुछ लोग मिलकर बांस लगा कर रोड को जाम कर दिया ।लगभग एक घंटा से ज्यादा रहे जाम को लेकर बेतिया जाने वाले सवारी जाम में फंसे रहे। वहीं कई सवारी चालक दूसरे रोड से जाते देखे मिली जानकारी के अनुसार सिंहपुर के ढेबर राम की पत्नी मतिरानी देवी को शनिवार के दिन किसी बाइक सवार ने ठोकर मारकर घायल कर दिया। लोगो के द्वारा उसे हॉस्पिटल पहुंचाकर इलाज कराया गया ।हालांकि सर में चोट होने के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इससे आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार पर कार्रवाई की मांग को लेकर चिमनी मोड़ के पास बांस बल्ला लगाकर बेतिया जाने वाले रोड को जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलते ही ठोकर मारने वाले बाइक सवार के घरवाले पहुंचकर आक्रोशित लोगों से समझौता कर जाम को खत्म कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ इसीलिए बेहतर है कि जब भी हम लोग सवारी चलाएं तो जिम्मेदारी के साथ चलाए ऐसे ना चलाए कि किसी की जान चली जाए और बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़े