सुगौली: संवाददाता/ अमीरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखंड परिसर में पोषण ट्रैकर एप्स का प्रशिक्षण बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर मे प्रखंड समन्वयक मोहम्मद कामरान आलम द्वारा दी गई जिसमे सभी तरह की प्रविष्टि पोषण ट्रैकर एप्स पर करने को कहा गया।सभी सेविकाओं को ये निदेश दिया गया की हर हाल मे दैनिक तथा मासिक कार्य का निस्पादन जल्द से जल्द सभी लोग कर ले।विभागीय निर्देश पर इसको लेकर पूर्व मे कई बार मिल चूकी है।वही इस बाबत सीडीपीओ समीमा प्रवीण ने बताया कि सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार व इसके अनुश्रवण की प्रक्रिया आसान बनाई जा रही है। इसको लेकर केंद्रों की सतत निगरानी व अनुश्रवण के लिये पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पोषण ट्रैकर नाम के इस एप के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभागीय निर्देश के आलोक में लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में हो रही देरी को खत्म करने के लिए पोषण ट्रैकर मोबाइल एप के माध्यम से सभी कार्य समय पर संपन्न कराना है। प्रशिक्षण से सभी सेविकाओं को काम करने में सहूलियत होगी।उक्त बाते प्रखंड समन्वयक मोहम्मद कामरान आलम ने बताया हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल के समय में भी आईसीडीएस से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार व आंगनबाड़ी केंद्रों के अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) को सहज व प्रभावकारी बनाने के लिये विभागीय स्तर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों की सतत निगरानी व अनुश्रवण के लिये नया मोबाइल एप्लीकेशन जारी किया गया है। पोषण ट्रैकर नाम के इस एप के उपयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों का मूल्याकंन व निगरानी आसान होगा।मौके पर प्रखंड परियोजना सहायक रघुवीर सहनी एल एस रेणु कुमारी, कविता कुमारी, हेवन्ति कुमारी, मौजूद थी।
