सुगौली: संवाददाता/ अमीरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: बिहार सरकार के गन्ना उधोग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार की मौजूदगी में सोमवार को शहर के बस स्टैंड चौक स्टेशन रोड स्थित श्वेता स्वास्थ्य सेवा हॉस्पिटल का उद्घाटन गन्ना उधोग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार,पूर्व जिला पार्षद मंजु देवी,पूर्व जिला पार्षद ब्रजकिशोर गुप्ता,भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, श्रीमती बिन्दु देवी, राजकिशोर गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटा गया।उक्त अवसर पर विशेष रुप से बिहार सरकार के गन्ना उधोग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार, पूर्व जिला पार्षद मंजु देवी भी मौजूद थे।श्वेता स्वास्थ्य सेवा हॉस्पिटल डां मीरा गुप्ता,डा अर्जुन कुमार, डा एके सिह चिकित्सक व शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि उक्त अस्पताल में चौबीस घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ नवजात बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल मे सभी प्रकार की सुविधा के साथ गरीब मरीजों के लिए खास रियायत की व्यवस्था की गई है। प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.मीरा गुप्ता ने बताया कि हाॅस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के समुचित इलाज के साथ नौरमल डिलेवरी की भी व्यवस्था है। सबसे खास बात यह है कि एक ही अस्पताल में मां एवं उसके नवजात शिशु के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
मौके पर मौजूद गन्ना उधोग मंत्री प्रमोद कुमार ने चिकित्सक दंपति को अपने आशीर्वचन दिए तथा अस्पताल के प्रबंधन की भूरि- भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर प्रमोद शंकर सिंह,भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ,बबलु सिंह,नगर उप चेयरमैन श्याम शर्मा, अवधेश गुप्ता,जीवन गीरि, पैक्स अध्यक्ष रिंकु सिंह,अंकुर चौधरी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
