सुगौली: संवाददाता/अमीरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: राजद प्रखंड कार्यालय में सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पखवारा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर कर्पूरी जयंती मनाई गई।अध्यक्षता अरविंद यादव ने की। कार्यक्रम में मौजूद रहे अकलियत प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा 1990 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कर्पूरी को जननायक की उपाधि दी। जननायक के उच्च विचार व सादगी भरे व्यवहार को अपनाने की जरुरत है। गांव-मोहल्ले तक कर्पूरी के विचारों को पहुंचाने की बात कही। वर्तमान राजनीतिक परिवेश में कर्पूरी की शोषित,पीड़ित, वंचित समाज के उत्थान एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। जबकि प्रखंड अध्यक्ष यादव ने कहा विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक सत्ता की प्राप्ति के लिए जयंती मना रहे हैं। समाज को सचेत रहने की जरुरत है।मौके अफरोज अंसारी,सैयद अफरोज आलम,अजय यादव,भुवाली ठाकुर, शकील उर रहमान,दीपक कुमार मिश्रा,देवधारी यादव,हारून रशीद, ज्ञानचंद महतो,जितेंद्र तिवारी,गुमानी यादव,ठाकुर रामबालक सिंह,इसहाक मियां,वकील अंसारी, ध्रुव सर्राफ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
