संवाददाता : साबिर अली
सेमरा थाना क्षेत्र के सिंगाड़ी गांव में बैल गाड़ी के आने जाने के लिए रास्ते से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ा और दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान विनोद गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। उसका इलाज कर रहे डा. चन्दन कुमार ने बताया कि आरंभिक उपचार के बाद युवक की हालत ठीक है। किसी भी चीज के लिए आपस में मारपीट नहीं करना चाहिए इसलिए कि किसी भी समस्या के निदान मारपीट नहीं है बल्कि आपस में बैठकर मामला को सुलझाना है तब जाकर हमारा समाज हमारा गांव विकास के तरफ बढ़ेगा जल्दबाजी में लिया गया फैसला हमेशा तकलीफ दे साबित होता है और सब्र से लिया गया फैसला हमेशा अच्छा साबित होता है