संवाददाता: साबिर अली
लौरिया:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर उनके तैलयचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित किया गया।
क्षेत्र के देवराज में राजद के वरीय नेता वसीम मंजर के नेतृत्व में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं राजद नेता वसीम मंजर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनकाल तथा उनके जीवन काल की आजादी की अहिंसात्मक आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वहीं वसीम ने कहा की अपनी हक की लड़ाई कानून के दायरे में रहकर अहिंसात्मक ढंग से कैसे लड़ी जाती है यह सीख पुरी दुनिया को गांधी जी ने दी। वहीं गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
वहीं उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित किया।
मौके पर अफजाल, परवेज अरमान आफताब आलम, नदिम मोजीबुर जावेद असलम आदि उपस्थित रहे